Founder – Mohan Milan

उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, पूर्णिया ने 45वीं वाहिनी, बीरपुर का  किया दौरा

सुपौल,अंग भारत।  शुक्रवार को उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, पूर्णिया मधुकर अमिताभ  द्वारा 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल बीरपुर का दौरा किया गया।दौरे के दौरान  ने सीमा चौकी ढाढा (BOP Dhadha) में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। तत्पश्चात उन्होंने भीमनगर चेक पोस्ट का निरीक्षण कर प्रचालन संबंधी कार्यों की जांच-पड़ताल की तथा एपीएफ, पुलिस, कस्टम, मद्यनिषेध एवं सिविल प्रशासन एसडीएम और एसडीपीओ के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा एवं आपसी समन्वय से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।इसके उपरांत वाहिनी मुख्यालय आगमन पर उप महानिरीक्षक को क्वार्टर गार्ड पर गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया।वाहिनी परिसर का जायजा लिया गया तथा वृक्षारोपण भी किया गया।वाहिनी की प्रचालन संबंधी गतिविधियों के संबंध में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। इसके पश्चात  उन्होंने  सैनिक सम्मेलन की अध्यक्षता की।, जिसमें उन्होंने अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों से संवाद करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।तत्पश्चात उप महानिरीक्षक  सीमा चौकी सतना के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने कार्मिकों से संवाद किया।
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts