Founder – Mohan Milan

आपसी भाईचारे के बीच मनाई गई ईद उल फितर, नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद

शंभूगंज/बांका/अंगभारत। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में ईद उल फितर का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया गया। शनिवार की सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब सात बजे से नमाज का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें मौलाना की अगुवाई में लोगों ने अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।नमाज समाप्त होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। प्रखंड क्षेत्र के बेलारी, चूटिया, कसबा, खानगाह सहित अन्य मस्जिदों के आसपास सुबह से ही चहल-पहल देखी गई। हालांकि मौसम के खराब मिजाज ने त्योहार के उत्साह को कुछ हद तक प्रभावित किया, लेकिन इसके बावजूद लोगों में खुशी और उमंग बरकरार रही।कसबा के प्राध्यापक मु. रहमान, शिक्षक नसर इमाम समेत कई लोगों ने बताया कि रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना होता है, जिसमें लोग पूरे 30 दिनों तक रोजा रखते हैं। चांद के दीदार के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान लोग संयम, त्याग और सेवा की भावना को अपनाते हुए जरूरतमंदों की मदद भी करते हैं।ईद के मौके पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। विभिन्न मस्जिदों के पास पुलिस बल की तैनाती की गई थी। एसडीपीओ अमर विश्वास और थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस जवान लगातार क्षेत्र में गश्त करते नजर आए। प्रशासन की मुस्तैदी के कारण पूरे प्रखंड में ईद का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts