Founder – Mohan Milan

गयाजी में वियतनाम राष्ट्रपति का भव्य स्वागत, महाबोधि मंदिर दर्शन

गयाजी,अंग भारत। वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम मंगलवार को आध्यात्मिक नगरी गयाजी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। बोधगया अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रोटोकॉल के तहत पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।स्वागत समारोह में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपति का अभिनंदन किया और उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

Read more……….बिहार मंत्रिमंडल विस्तार 7 मई, गांधी मैदान में शपथ

एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा, उच्चस्तरीय स्वागत
एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूरे इलाके को सुरक्षा एजेंसियों ने अपने घेरे में ले रखा था। अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।एयरपोर्ट से राष्ट्रपति तो लाम सड़क मार्ग से सीधे महाबोधि मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बुद्ध के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।

महाबोधि मंदिर में पूजा और ध्यान
मंदिर परिसर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच राष्ट्रपति ने कुछ समय ध्यान भी किया और बौद्ध परंपराओं के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की। उनके साथ वियतनाम का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा।राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन कई दिनों से तैयारी में जुटा हुआ था। एयरपोर्ट से लेकर महाबोधि मंदिर तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

प्रशासन की सख्त तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था
जगह-जगह पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई थी। मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं की सघन जांच की जा रही थी|मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि गयाजी में राष्ट्रपति का आगमन भारत-वियतनाम संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति बोधगया के अन्य प्रमुख बौद्ध स्थलों का भी भ्रमण करेंगे। शहर में साफ-सफाई, यातायात और सुरक्षा प्रबंधन को पूरी तरह दुरुस्त किया गया है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts