शंभूगंज/बांका/अंगभारत। शंभूगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामचुआ गांव निवासी निखिल कुमार सिंह पिता बिरेन्द्र सिंह ने राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद (VBYP-2026) कार्यक्रम में बांका जिले का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र का मान बढ़ाया।यह दो दिवसीय कार्यक्रम बिहार विधानसभा में आयोजित किया गया, जिसमें राज्य भर से चयनित युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान निखिल कुमार सिंह ने “केन्द्रीय बजट 2026 : विकसित भारत 2047 की ओर भारतीय युवाओं के मार्ग को सुदृढ़ बनाना” विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।उनके विचारों में युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बजट की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। उनके प्रस्तुतीकरण की सराहना उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों द्वारा की गई।निखिल की इस उपलब्धि से उनके गांव रामचुआ सहित पूरे बांका जिले में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









