फुल्लीडुमर/बांका/अंगभारत। घरेलू रसोई गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सना आलम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान फुल्लीडुमर स्थित मां भवानी गैस एजेंसी, डलवा मोड़ के समीप गैस एजेंसी समेत खेसर बाजार के कई होटलों में जांच की गई। छापेमारी के दौरान गैस सिलेंडरों के उपयोग, भंडारण एवं वितरण की स्थिति की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और ऐसा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सना आलम ने एक सवाल के जबाव में कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के बाद निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी उपभोक्ता को जबरन दूसरा सिलेंडर लेने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है।










