Founder – Mohan Milan

सुपौल में टीकाकरण को लेकर सख्त निर्देश, 95 प्रतिशत लक्ष्य हर हाल में पूरा करने का आदेश

सुपौल,अंग भारत।  डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को  स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए।जिलाधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से सर्वे रजिस्टर एवं ड्यू लिस्ट को अद्यतन करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी चिन्हित लाभार्थियों को सत्र स्थल तक लाकर टीकाकरण से आच्छादित किया जाए, ताकि राज्य द्वारा निर्धारित 95 प्रतिशत लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त किया जा सके।इसके साथ ही, टीकाकरण से संबंधित डाटा में पाई जाने वाली त्रुटियों को सुधारने के लिए नियमित रूप से डाटा वैलिडेशन बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डाटा की शुद्धता और पारदर्शिता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया।बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गार्डासिल वैक्सीन के टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसके तहत आगामी तीन महीनों तक राज्य के सभी 24×7 कार्यरत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन विशेष टीकाकरण सत्र चलाए जाएंगे। इसके बाद यह अभियान नियमित टीकाकरण सत्रों के माध्यम से जारी रहेगा।बैठक में सिविल सर्जन बाबू साहब झा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित सभी प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं संबंधित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि टीकाकरण कार्यक्रम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts