Founder – Mohan Milan

पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिह हॉकी टूर्नामेंट का दमदार आगाज़,खालसा, किरोड़ी मल और विवेकानंद कॉलेज की शानदार जीत

नई दिल्ली,अंग भारत। पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिह हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट का आगाज़ मंगलवार को मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के मैदान पर शानदार मुकाबलों के साथ हुआ। पहले दिन पुरुष वर्ग में खालसा कॉलेज और किरोड़ी मल कॉलेज, जबकि महिला वर्ग में विवेकानंद कॉलेज ने प्रभावशाली जीत दर्ज की।पुरुष वर्ग के मुकाबले में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान (आईजीआईपीईएस) को 6-0 के बड़े अंतर से पराजित किया। खालसा कॉलेज की जीत के नायक रहे विपिन, जिन्होंने चार गोल दागे, जबकि मनीष और तनुज ने एक-एक गोल का योगदान दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए विपिन को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।एक अन्य मुकाबले में किरोड़ी मल कॉलेज ने सेंट स्टीफंस कॉलेज पर 11-2 की एकतरफा जीत दर्ज की। इस मैच में समर सिह और रोहित डांगी ने चार-चार गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए समर सिह को ‘मैन ऑफ द मैच’ से नवाजा गया।महिला वर्ग के मुकाबले में विवेकानंद कॉलेज ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज को कड़े संघर्ष में 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल महिमा ने 58वें मिनट में किया। हालांकि, सराहनीय प्रदर्शन के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज की मोनिका को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में पीएसपीबी के सलाहकार श्री ललित वत्स मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर सरिता त्यागी विशिष्ट अतिथि रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने अनुभव साझा किए।टूर्नामेंट का उद्घाटन एसजीटीबी खालसा कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफ़ेसर गुरमोहिदर सिह, दिल्ली विश्वविद्यालय खेल परिषद के सहायक निदेशक डॉ. सुशील कुमार तथा पद्मश्री सम्मानित डॉ. रवि चतुर्वेदी की उपस्थिति में किया गया।गौरतलब है कि टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण ‘द कम्प्लीट सॉल्यूशंस स्पोर्ट्स’ प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts