Founder – Mohan Milan

जिले में गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण: होटलों में घरेलू सिलेंडर मिला तो खैर नहीं, एसडीओ ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

खगड़िया/अंग भारत| जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने और होम डिलीवरी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर शनिवार को एसडीओ धनंजय कुमार और एएसपी सह सदर डीएसपी 1 मुकुल कुमार रंजन ने विभिन्न गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया।जांच के दौरान अधिकारियों ने गैस एजेंसियों के स्टॉक पंजी का मिलान किया। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम उपभोक्ताओं को समय पर होम डिलीवरी मिले और उन्हें किसी भी तरह की किल्लत का सामना न करना पड़े। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गैस वितरण में पारदर्शिता जरूरी है।एजेंसियों के साथ-साथ टीम ने शहर के प्रमुख होटलों और रेस्टोरेंट्स में भी छापेमारी की। जाँच इस बात की थी कि कहीं इन वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में व्यवसायिक सिलेंडर के बजाय सस्ते घरेलू सिलेंडरों का अवैध उपयोग तो नहीं हो रहा है। वहीं सदर एसडीओ ने कहा कि अगर किसी भी एजेंसी या प्रतिष्ठान में अनियमितता पाई गई, तो संचालक के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा।प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी हो रही है या कोई एजेंसी अधिक दाम वसूल रही है तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें। शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts