Founder – Mohan Milan

अलविदा जुम्मा पर इबादत का माहौल, इतिकाफ करने वाले शख्सियतों का हुआ सम्मान

चान्दन/बांका/अंग भारत| पवित्र माह रमज़ान के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुम्मा पूरे अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा किया गया। चान्दन प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी और लोगों ने मुल्क में अमन-चैन व भाईचारे की दुआ मांगी।इस मौके पर मस्जिदों में इतिकाफ करने वाले शख्सियतों को मोहल्ले के लोगों द्वारा सम्मानित किया गया। चान्दन नूरी मस्जिद से बसीर अंसारी तथा जामा मस्जिद से बुजुर्ग कारु अंसारी ने रमज़ान के अंतिम अशरे में इतिकाफ कर अपना समय इबादत में गुजारा।अलविदा जुम्मा के अवसर पर दोनों को नमाज के बाद मोहल्लेवासियों द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान लोगों ने धार्मिक नारे लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि इतिकाफ करने वाले लोग समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जो पूरी लगन और सच्चे दिल से इबादत कर अल्लाह की रज़ा हासिल करने का प्रयास करते हैं।पूरे क्षेत्र में अलविदा जुम्मा को लेकर खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला।
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts