बिहार

हार्डवेयर दुकान में हुई भीषण चोरी,1.10 लाख नकद समेत सामान ले उड़े चोर

सुपौल,अंग भारत। सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज स्थित एनएच-327 मेन रोड के दक्षिण भाग में एक हार्डवेयर दुकान में चोरों के गिरोह ने बुधवार की रात बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान के ऊपर लगे टीन के चदरा को हटाकर अंदर प्रवेश किया और एक लाख दस हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार नगर परिषद वार्ड संख्या-16, ग्राम नरहा निवासी मो. फिरोज की रॉयल हार्डवेयर नामक दुकान मेन रोड त्रिवेणीगंज में एक्सिस एटीएम के पूरब तथा अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक के सामने स्थित है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि रोज की तरह बुधवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे दुकान खोलने पर कैश काउंटर का ताला टूटा हुआ मिला।जब उन्होंने दुकान और गोदाम की जांच की तो देखा कि गोदाम के ऊपर लगा टीन का चदरा उखड़ा हुआ है। इसी रास्ते चोर दुकान में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में कैश काउंटर से 1,10,000 रुपये नकद और खुदरा पैसा गायब पाया गया। इसके अलावा एचपी कंपनी के 10 पानी मोटर और कुछ डिलीवरी पाइप भी चोरी हो गए हैं।घटना की सूचना गुरुवार सुबह स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुकानदार से पूछताछ की। इस संबंध में पीड़ित मो. फिरोज ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।इस मामले में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आवेदन के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का