12 को पूर्णियां आएंगे CM नीतीश, 500 करोड़ से अधिक योजना का करेंगे शिलान्यास, साथ ही मां पूरण देवी में करेंगे पूजा अर्चना
पूर्णियां,अंग भारत| मुख्यमंत्री नीतिश कुमार अपने अंतिम समृद्धि यात्रा के दौरे पर 12 मार्च को पुर्णिया आएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूर्णिया में कई जगह जोर शोर से तैयारी चल रही है। सभी अधिकारी से लेकर सुरक्षा कर्मी तैयारी में जुटे हैं। मुख्यमंत्री पुर्णिया में 500 करोड़ से अधिक की लागत के 200 से अधिक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेेंगे । सदर एसडीएम श्वेतम दीक्षित ने कहा की मुख्यमंत्री सबसे पहले मा पूरणदेवी मंदिर आएंगे। जहां वे पूजा अर्चना करेेंगे। इसके बाद वहा चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेेंगे। पूरणदेवी मंदिर से सड़क मार्ग होते हुऎ मुख्यमंत्री थाना चौक स्थित पशुपालन कार्यलय जाएंगे। जहां कई योजनाओं और स्टॉल का मुख्यमंत्री निरीक्षण करेेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेंगे । जहां वे जीविका दीदियों और लोगों के साथ जन संवाद करेेंगे। स्टेडियम में ही मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक भी करेेंगे। इसके बाद वे कटिहार के लिए रवाना हो जाएंगे । मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुर्णिया में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त की गई है। मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी भी पुर्णिया पहुंच चूके हैं। इसके लिए जहां मा पुरन देवी मंदिर में युद्ध स्तर पर रंग रोगन और तैयारी चल रही है ।वहीं स्टेडियम में बड़ा सा हैंगर बन रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री जन संवाद करेेंगे।

Mohan Milan