Founder – Mohan Milan

जिप सदस्य ने नव निर्मित चेक डैम का उद्घाटन,किसानों में खुशी

फुल्लीडुमर/बांका/अंगभारत। प्रखंड क्षेत्र के पथड्डा पंचायत अंतर्गत डिमैई गांव के पास स्थानीय नदी पर पंद्रहवीं वित्त आयोग के तहत करीब आठ लाख की लागत से निर्मित चेक डैम का बिहार जिला पार्षद संघ के अध्यक्ष सह फुल्लीडुमर उत्तरी के जिला परिषद सदस्य विश्वजीत दीपांकर ने उद्घाटन किया। मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि वे काफी दिनों से इस क्षेत्र में लोगो की मांग सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे । इसीलिए नदी में उपयुक्त स्थल पर इसका निर्माण कराया है। ताकि, जल संग्रहण के बाद बहियार में आसानी से पानी की पहुंच हो सके। चेक डैम निर्माण के बाद डिमैई सहित आसपास के कई बहियार में सिंचाई की समस्या और अधिक मजबूत और सुलभ होगी। इससे हजारों एकड़ भूमि सिंचित होगी। यह क्षेत्र कृषि पर आधारित है। इसीलिए किसानों की समस्या को प्राथमिकता के साथ दूर करने की कोशिश रहती है। आने वाले समय में सिंचाई के लिए और भी बड़े कदम उठाये जायेंगे। इस मौके पर त्रिवेणी झा,प्रकाश झा,मिहिर झा,वरुण कुमार,छोटू झा,रविकांत झा सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे ।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

One Response