Founder – Mohan Milan

पी एम मातृत्व सुरक्षा शिविर में 529 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

फुल्लीडुमर/बांका/अंगभारत। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप केंद्रों पर आयोजित पी एम मातृत्व सुरक्षा शिविर में कुल 528 गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जांच की गई एवं निःशुल्क आवश्यक डीएवी एवं चिकित्सीय सलाह दी गई ।जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डा संजीव कुमार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 316 गर्भवती महिलाओं की जांच डा पूनम कुमारी, डा नवीन कुमार एवं डा चंदन कुमार ,अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीतिया में 115 गर्भवती महिलाओं की जांच डा कंचन कुमारी एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गोड़ा में 97 महिलाओं की जांच डाक्टर शिवजी सिंह ने किया ।जानकारी के अनुसार शिविर में गर्भवती महिलाओं के खून,,ब्लड प्रेशर,हीमोग्लोबिन,शुगर,गर्भस्थ शिशु की स्थिति ,वजन आदि की जांच की गई । शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य प्रबंधक विकास कुमार,बीसीएम रोहित कुमार,सी एच ओ मोहित कुमार सेन, रोहित कुमार,जीएनएम मोनी सिंह,एएनएम ममता कुमारी,रेखा सिंहा,विंदु कुमारी एवं अन्य सक्रिय थे ।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts