कटिहार,अंगभारत| कटिहार मद्य निषेध टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की अहले सुबह करीब चार बजे नगर थाना क्षेत्र के गोरही टोला वार्ड संख्या 33 में छापेमारी कर एक मारुति सुजुकी वैगनआर कार से 105 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। मौके से शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान काशीनाथ सिंह उर्फ रॉकी सिंह, निवासी हपला, थाना टाउन तथा ध्रुव सिंह, निवासी गोरही टोला वार्ड संख्या 33, थाना नगर, जिला कटिहार के रूप में हुई है। टीम ने कार से 300 मिलीलीटर क्षमता वाली चुलाई शराब की कुल 350 पाउच बरामद कीं, जिनमें कुल 105 लीटर शराब थी।उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मद्य निषेध टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों के विरुद्ध अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।







