Founder – Mohan Milan

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, चुनाव आयोग के विरोध में फुल्लीडुमर इंडिया गठबंधन द्वारा प्रदर्शन कर किया पुतला दहन।

बिहार के बांका जिले के फुल्लीडुमर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन करता 'इंडिया गठबंधन' और पुतला दहन की वायरल फोटो।

फुल्लीडुमर/बांका/अंगभारत। बुधवार को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार फुल्लीडुमर प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रखंड के इंडिया गठबंधन के सैकडों कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार के आक्रोश में नारे लगाते हुए फुल्लीडुमर बाजार भ्रमणकर चंदा चोर गद्दी छोड, लोकतंत्र की हत्या बंद करो, वोट चोरी बंद करो, हाय हाय करते हुए फुल्लीडुमर पिपल गाछ के समीप तीनों का पुतला दहन किये। प्रदर्शन एवं पुतला दहन में फुल्लीडुमर नि वर्तमान राजद प्रखंड अध्यक्ष धनंजय मंडल, पूर्व प्रमुख रामानंद यादव, पूर्व जीप सदस्य नरेश यादव,यूवा राजद नि वर्तमान अध्यक्ष कामेश्वर यादव,मुखिया संतोष कुमार,कामरेड अरविंद यादव,उमेश यादव, अशोक दास,शैलेन्द्र यादव,उपमुखिया राजकुमार देव, पूर्व सरपंच सुबोध यादव,अमरेन्द्र राय,का.अनंत राय, जयप्रकाश राय, जयद्रथ कुमार,राहुल रंजन,रामेश्वर पंजियारा,शांती देवी,रिंकू देवी,सुनिता देवी,कुन्दन,पृथ्वीराज,देवेन्द्र यादव,राहुल देव राज,शंकर यादव,कुन्दन कुमार सहित विभिन्न पंचायत के पंचायत अध्यक्ष एवं इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल थे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon