Founder – Mohan Milan

बांका एसपी ने किया एससी-एसटी थाने का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और गश्ती बढ़ाने के दिए सख्त निर्देश

एससी-एसटी थाने का वार्षिक निरीक्षण करते बांका एसपी अमितेश कुमार और पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक की तस्वीर
​बांका,अंग भारत। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने गुरुवार को अनुसूचित जाति-जनजाति थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, अभिलेखों के संधारण और सीसीटीएनएस कार्यों की गहन पड़ताल करते हुए व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में एसपी ने लंबित कांडों, वारंट और कुर्की के निष्पादन की स्थिति का जायजा लेते हुए अनुसंधान कार्य में तेजी लाने और किसी भी तरह की शिथिलता न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामलों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, संबंधित पंजी के अद्यतन संधारण और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही क्षेत्र के संवेदनशील और अनुसूचित जाति-जनजाति बहुल इलाकों को चिह्नित कर नियमित गश्ती बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाने का आदेश दिया। निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने और शिकायतों का निष्पक्ष व त्वरित समाधान करते हुए संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर थानाध्यक्ष गुलचन पासवान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon