Founder – Mohan Milan

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत

बिलासपुर,अंग भारत। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत संबलपुरी के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल का उपचार सिम्स अस्पताल में जारी हैसकरी थाना पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब दो बजे ट्रेलर (सीजी 11 बीडी 9०44) सकरी-रतनपुर मार्ग से रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन रॉन्ग साइड में पहुंच गया। सामने से आ रही स्कॉर्पियो (सीजी ०4 एमक्यू 422०) से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रेलर ने पास खड़े एक अन्य ट्रेलर को भी अपनी चपेट में ले लिया और पलट गया, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। रायपुर-रतनपुर मार्ग राज्य का प्रमुख यातायात मार्ग होने के कारण घटना के बाद कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को मौके पर बुलाया। सकरी थाना पुलिस एवं राहत दल ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। स्कॉर्पियो में कुल पांच लोग सवार थे, जो यादव ढाबा में आयोजित पारिवारिक शादी की 25वीं सालगिरह कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।मृतकों की पहचान छत्रपाल रात्रे (37) निवासी ग्राम कुवागांव थाना तखतपुर, विशाल लहरे (25) निवासी बिरगहनी थाना जरहागांव जिला मुंगेली, अनमोल लहरे (14) निवासी बिरगहनी जिला मुंगेली तथा देवेंद्र मिरी (32) निवासी सीपत के रूप में की गई है। वहीं हादसे में घायल प्रकाश रात्रे को गंभीर अवस्था में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।-

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts