Founder – Mohan Milan

फतेहाबाद : गैस सिलेंडर की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं ने लगाया जाम, एजेंसी का किया घेराव

फतेहाबाद,अंग भारत। गैस सिलेंडर की समस्या से परेशान गैस उपभोक्ताओं का गुस्सा आखिरकार गुरूवार सुबह फूट गया। गैस न मिलने से परेशान रतिया क्षेत्र के लोगों ने सुबह भारत गैस एजेंसी के पास रतिया-फतेहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। जाम के कारण फतेहाबाद और रतिया से पंजाब के बुढलाडा जाने वाला रास्ता बंद हो गया। उधर, जाम के कारण दूसरे लोगों को भी आने-जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि अनेक वाहन चालक अपने रास्ते को डाइवर्ट कर इधर-उधर निकल गए। करीब 50 मिनट बाद मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिह ने जाम लगा रहे लोगों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया लेकिन बाद में गुस्साए लोगों ने गैस एजेंसी का घेराव कर लिया और एजेंसी के मेन गेट पर खड़े हो गए। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार राशवेंद्र और शहर थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने गैस एजेंसी मैनेजर रामनिवास से बात की तो उन्होंने बताया कि सिलेंडर की गाड़ी चंडीगढ़ से थोड़ी देर बाद चलेगी और गैस उपभोक्ताओं को शुक्रवार सुबह गैस सिलेंडर उपलब्ध हो पाएंगे। सुबह सिलेंडर मिलने की बात पर एक बार गैस उपभोक्ता भडक़ गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी लेकिन अधिकारी के समझाने के बाद लोग शांत हुए। प्रदर्शन कर रहे बूटा सिह, नक्षत्र सिह , राजू, सतीश सहित अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि वे पिछले तीन-चार दिनों से लगातार गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन न तो उन्हें सिलेंडर मिल रहा है और हर रोज सुबह सिलेंडर देने की बात कह रहे हैं। इसके चलते हम सुबह 5 बजे ही गैस एजेंसी आए तो गैस एजेंसी बंद थी। इसके बाद 6 बजे एजेंसी के कर्मचारी आए तो उन्होंने गैस न होने की बात कही जिसके चलते लोगों में रोष फैल गया और गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के जल्द समाधान की मांग की। उन्होंने अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी भी जाहिर की।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon