Founder – Mohan Milan

नवंबर की दिल्ली महारैली में शामिल होने की अपील, सुपौल से जुटेंगे कांग्रेसजन

सुपौल,अंग भारत। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस महारैली को लेकर सुपौल जिला कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले से सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली में होने वाली इस रैली में शामिल होंगे।

सुपौल पहुंचे पर्यवेक्षक राजेश कच्छप -:  महारैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक और झारखंड के खिजरी विधायक राजेश कच्छप सुपौल पहुंचे। उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक -:बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रवक्ता सह जिलाध्यक्ष अनुपम ने की। इस दौरान संगठन की तैयारियों, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और अभियान के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार किया गया। बैठक में राजेश कच्छप का स्वागत किया गया और जिले में संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी गई।

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का अभियान-: बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनुपम ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान सिर्फ कांग्रेस का राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों, मताधिकार की स्वतंत्रता और संविधान की रक्षा से जुड़ा अभियान है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को इस अभियान को गंभीरता से लेना चाहिए और लोगों को इसके महत्व के बारे में बताना चाहिए।

गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील -: विधायक राजेश कच्छप ने जिला कांग्रेस नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सुपौल से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। जिले में कांग्रेस संगठन काफी सक्रिय है और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस अभियान को गांव-गांव और पंचायत-पंचायत तक पहुंचाएं। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ जुटें, ताकि 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली में सुपौल जिले की प्रभावी भागीदारी दिख सके।बैठक में प्रखंड अध्यक्षों, प्रखंड प्रभारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से महारैली में शामिल होने की अपील की गई। जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon