भारत गैस एजेंसी के उपभोक्ता परेशान, सोमवार सुबह मिलेगा सिलेंडर
फतेहाबाद,अंग भारत। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में गैस की लगातार कमी से जहां उपभोक्ता परेशान हैं, वहीं गैस एजेंसी संचालक भी सप्लाई न आने के कारण मजबूर होकर एजेंसी बंद करने को विवश हैं। रविवार को रतिया शहर में भारत गैस एजेंसी ने शटर बंद कर दिया और बाहर पोस्टर चस्पा दिया कि गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं है।एजेंसी ने शटर बंद कर बाहर पोस्टर लगाया कि गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं है इसलिए सिलेंडर सोमवार सुबह को मिलेंगे और पर्ची भी सोमवार को काटी जाएगी। एजेंसी के बंद होने के बाद गैस उपभोक्ताओं में भी काफी निराशा देखी गई।भारत गैस एजेंसी के कर्मचारी रामनिवास ने बताया कि उनके पास गैस की सप्लाई नहीं आई है, जिसके कारण मजबूरन एजेंसी बंद करनी पड़ी। उपभोक्ताओं को परेशान न होने के लिए जानकारी देने हेतु पोस्टर चस्पा किया गया है। गैस उपभोक्ताओं ने कहा कि वह सुबह ही गैस लेने के लिए एजेंसी के बाहर पहुंच गए थे लेकिन एजेंसी कर्मचारियों ने गैस खत्म होने की बात कहकर एजेंसी का शटर बंद कर दिया है।









