शंभूगंज/बांका/अंगभारत। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के सीएचसी शंभूगंज में बांका सदर अस्पताल के फार्मासिस्ट मिथिलेश झा के संदिग्ध मौत की खबर सुन सीएचसी कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गयी। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज में अस्पताल प्रभारी डॉ अजय शर्मा के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कर्मियों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत को शोक संवेदना व्यक्त की।स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि फार्मासिस्ट मिथिलेश झा नेक, ईमानदार और मृदुभाषी थे। अचानक यह घटना अस्पताल कर्मियों के लिए अपूरणीय क्षति है। मौके पर डॉक्टर प्रणय घोष, बीसीएम रवि कुमार रवि,अकाउंटेंट सूरज झा,अस्पताल प्रबंधक अमित कुमार पंकज सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।










