Founder – Mohan Milan

2030 तक बाल विवाह मुक्त रांची का लक्ष्य तय हुआ

रांची,अंग भारत। शनिवार को मांडर प्रखंड सभागार में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी चंचला कुमारी ने की। इस दौरान समाजसेवी, सरकारी कर्मी, मुखिया, वार्ड सदस्य, आशा कार्यकर्ता और सहिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

Read more……….झारखंड के नए लोकायुक्त बने न्यायमूर्ति अमिताभ गुप्ता

बाल विवाह उन्मूलन के लिए 2030 तक का लक्ष्य तय

कार्यक्रम की शुरुआत सिंदुआर टोला ग्रामोदय विकास विद्यालय के सचिव राजेन कुमार ने की। उन्होंने संस्था के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन पूरे रांची जिले में बाल विवाह के खिलाफ अभियान चला रहा है। उनका लक्ष्य वर्ष 2030 तक जिले को बाल विवाह मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक बुराई अकेले किसी एक व्यक्ति से खत्म नहीं होगी, बल्कि इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।

बाल विवाह लड़कियों के अधिकारों का हनन: बीडीओ

प्रखंड विकास पदाधिकारी चंचला कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि बाल विवाह लड़कियों के साथ घोर अन्याय है। इससे वे शिक्षा, स्वास्थ्य और अपने अधिकारों से वंचित हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र में विवाह किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए। यदि कहीं इस तरह की घटना हो रही है, तो सभी को मिलकर उसका विरोध करना चाहिए।

गरीबी और कुप्रथाएं बढ़ा रहीं समस्या

प्रखंड प्रमुख फिलिप सहाय एक्का ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी के कारण कई बार माता-पिता बच्चों की शादी जल्दी कर देते हैं, जो गलत है। उन्होंने “ढूकु विवाह” जैसी कुप्रथा पर भी चिंता जताई और इसे समाप्त करने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

सामूहिक प्रयास से ही खत्म होगी कुप्रथा

जेएसएलपीएस के बीपीएम धीरेंद्र मोहन ने कहा कि बाल विवाह समाज में एक अभिशाप के रूप में फैला है। इसे खत्म करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा, ताकि बच्चियों को उनके अधिकार मिल सकें।

शपथ लेकर अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में राजेन कुमार ने सभी से अपील की कि अगर कहीं बाल विवाह की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को दें। इसके बाद संस्था के समन्वयक धीरज कुमार राय ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। क्षेत्रीय कार्यकर्ता सुगीता टोप्पो और ललिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

One Response

Recent Posts