Founder – Mohan Milan

 भोलानाथ पुल के नीचे जलजमाव और ओवरब्रिज निर्माण से भीखनपुर 12 नंबर गुमटी पर भीषण जाम

भागलपुर,अंग भारत। शहर के भीखनपुर 12 नंबर गुमटी पर शुक्रवार सुबह सात बजे से ही भीषण जाम लग गया। सुबह के व्यस्त समय में लगे इस महाजाम के कारण काम-काज, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जलजमाव बना जाम की बड़ी वजह -: जाम की मुख्य वजह भोलानाथ पुल के नीचे भारी मात्रा में पानी भरा होना है, जिससे इस रास्ते से वाहनों का निकलना असंभव हो गया है। इसके साथ ही भोलानाथ पुल पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य चलने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पुल के नीचे जलजमाव और निर्माण कार्य के कारण चारपहिया वाहनों और ई-रिक्शा की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।

वैकल्पिक मार्ग पर उमड़ा वाहनों का दबाव -: पुल के नीचे से रास्ता बंद होने के कारण सभी छोटे-बड़े वाहन 12 नंबर गुमटी वाले वैकल्पिक मार्ग की ओर मुड़ गए, जिसके चलते वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गाड़ियां घंटों तक फंसी रहीं। इस जाम के कारण भागलपुर के दक्षिणी क्षेत्र के निवासियों को भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है।

दक्षिणी क्षेत्र के हजारों लोग प्रभावित -: इशाकचक, लालूचक, लोदीपुर, बसंतपुर, गोराडीह, मिरजान और सिकंदरपुर सहित विभिन्न इलाकों के हजारों लोग रोजाना इस रास्ते से आवाजाही करते हैं। जाम के कारण उनका जनजीवन प्रभावित हुआ है।स्थानीय लोगों का कहना है कि भोलानाथ पुल के नीचे जलजमाव की समस्या सालों पुरानी है, लेकिन प्रशासन द्वारा इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। अब ओवरब्रिज निर्माण के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से जल निकासी की त्वरित व्यवस्था और रूट डायवर्जन को सुचारू बनाने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon