Founder – Mohan Milan

‘बिग बॉस 20’ में आसिफ खान का चढ़ा पारा, मेकर्स पर लगाया खेल में पक्षपात का आरोप

मुंबई,अंग भारत। सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 20’ में हर दिन नए विवाद और उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। हालिया एपिसोड में नामांकन प्रक्रिया को लेकर अभिनेता आसिफ खान का गुस्सा फूट पड़ा। बिग बॉस ने इस सप्ताह की पूरी नामांकन प्रक्रिया रद्द करते हुए सजा के तौर पर आसिफ खान, स्काउट ओपी और रोहैद खान को सीधे बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया। इसके बाद ‘पंचायत’ फेम आसिफ ने शो को ही अन्यायपूर्ण करार देते हुए मेकर्स के फैसले पर सवाल उठाए।

नामांकन की चर्चा बनी वजह

दरअसल, बिग बॉस ने घर के सभी सदस्यों को एक वीडियो दिखाया, जिसमें आसिफ, यंग डीएसए, रोहैद और स्काउट नामांकन प्रक्रिया को लेकर आपस में बातचीत करते नजर आए। शो के नियमों के मुताबिक नामांकन पर चर्चा करना नियमों का उल्लंघन है। यंग घर के कप्तान हैं, इसलिए उन्हें इस सजा से अलग रखा गया और बाकी तीनों को नॉमिनेट कर दिया गया।

आसिफ ने उठाए सवाल

आसिफ को बिग बॉस का यह फैसला पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि अगर नामांकन को लेकर बातचीत करने वाले प्रतियोगियों का वीडियो दिखाया गया है, तो अन्य प्रतियोगियों की ऐसी बातचीत वाले वीडियो भी सामने आने चाहिए थे। आसिफ ने आरोप लगाया कि इस तरह की कार्रवाई के जरिए घर में बनी उनकी दोस्ती को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।

‘खेल ही अन्यायपूर्ण है’

आसिफ ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “मुझे लग रहा है कि खेल ही अन्यायपूर्ण है। क्या आप उन्हें यहां सिर्फ जिताने के लिए लाए हैं? अगर ऐसा है तो हमें पहले बताना चाहिए था।” उन्होंने कहा कि अगर बिग बॉस केवल यह घोषणा कर देते कि इन प्रतियोगियों ने नामांकन पर चर्चा की है और इसी वजह से उन्हें बेदखली के लिए नामांकित किया जा रहा है, तो बात समझ में आती।आसिफ ने यह भी साफ कर दिया कि अगर उन्हें बिग बॉस के फैसले के खिलाफ लड़ना पड़ा, तो वह पीछे नहीं हटेंगे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon