गुवाहाटी,अंग भारत। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, जो राज्य के चुनावी परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है।मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री खानापाड़ा से एक विशाल रैली निकालते हुए कामरूप जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचेंगे, जहां वे औपचारिक रूप से अपना नामांकन प्रस्तुत करेंगे। इस रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है, जिससे चुनाव से पहले व्यापक जनसमर्थन का प्रदर्शन होगा।नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। साथ ही, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात व्यवस्था में भी आवश्यक बदलाव किए गए हैं।










