Founder – Mohan Milan

ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, आपसी भाईचारे का दिखा संदेश

शंभूगंज/बांका,अंगभारत। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व ईद-उल-अजहा यानी बकरीद गुरुवार को पूरी श्रद्धा, हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और देश में अमन, चैन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। पूरे क्षेत्र में दिनभर उत्सवी माहौल बना रहा।

Read more………..निर्माण स्थल पर जंग लगे सरिया देख लोगों में चिंता, जांच की मांग तेज

ईदगाहों और बाजारों में दिखी रौनक

पर्व को लेकर शंभूगंज क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सुबह से ही चहल-पहल देखने को मिली। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह रहा। बाजारों में भी रौनक दिखाई दी और लोग खरीदारी करते नजर आए।लोगों ने अपने-अपने घरों में पारंपरिक व्यंजन बनाए और एक-दूसरे के घर जाकर पर्व की खुशियों को साझा किया। सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पूरे क्षेत्र में देखने को मिली।

संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती

बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शंभूगंज थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों खपड़ा, जोगनी, महथुडीह, चुटिया बेलारी, चुटिया पहाड़, कमड्डी, खानगा, कसबा सहित लगभग 10 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी।शंभूगंज थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद, बीडीओ नीतीश कुमार, सीओ जुगनू रानी, अवर निरीक्षक राममोहन सिंह एवं सौरभ कुमार लगातार क्षेत्र में गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए रहे। अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की।प्रशासन की सतर्कता और आम लोगों के सहयोग से पूरा प्रखंड क्षेत्र शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न कराने में सफल रहा। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली

 

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts