फुल्लीडुमर/बांका/अंगभारत। सोमवार को थाना क्षेत्र अन्तर्गत कोझी डैम में घोरटप्पी गांव के पास एक शव मिला जिसकी पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र एवं फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र के सादपुर निवासी श्री कांत यादव के रूप हुई । इस संबंध में एसडीपीओ अमर श्री वास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के स्वजन द्वारा बताया गया कि 13 फरवरी को एक रिश्तेदारी में भोज खाने के लिए निकले थे लेकिन फिर वापस नहीं लौटे ।काफी खोजबीन करने के बाद अभी पता नहीं चला। आज सुबह पानी में तैरते हुए शव की चर्चा उन तक पहुंची तो वे देखने आए तो उनकी पहचान हुई । स्वजन के अनुसार मृतक विगत तीन वर्षों से मानसिक रूप से विक्षिप्त था।कई बार खोज खोज कर परिजनो द्वारा घर लाए थे । इधर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्म के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है । मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर भागलपुर से एफएसएल की दो सदस्यीय टीम घटनास्थल पर पहुंची एवं महत्वपूर्ण साक्ष्य इकट्ठा किया। अनुसंधान हेतु उचित निर्देश भी दिया। पुलिस के अनुसार स्नान के क्रम या शौच करने के क्रम में डूबने से मृत्यु होना प्रतीत होता है।








