Founder – Mohan Milan

दुर्गा मंदिरो में पूजा अर्चना को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओ की भीड़।

मुरलीगंज, मधेपुरा| शारदीय नवरात्र को लेकर प्रखंड व नगर पंचायत क्षेत्र के मां दुर्गा मंदिरों में पूजा-पाठ को लेकर श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ने लगी है। चारो तरफ भक्ति और उत्साह का वातावरण कायम हो गया है। भक्तिभजन से आस-पास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। लोग बाजार में जमकर खरीदारी करने में जुटी है।खासकर कपड़ा दुकानो पर लोगों भीड़ देखी जा रही है।

दुर्गा पूजा को लेकर बाजार में आवाजाही काफी बढ़ी हुई है। मुरलीगंज के सार्वजनिक दुर्गा स्थान परिसर में मेला का स्वरूप दिखने लगा है। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए महिला पुलिस परिसर में गस्त लगा रहे हैं। मेला परिसर में विभिन्न तरह के दुकाने सज गई है। जहां श्रद्धालु खरीदारी करते नजर आए। प्रखंड क्षेत्र के मुरलीगंज सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, भेलाही, दिग्घी, गोलबाजार, रामपुर, कोल्हायपट्टी, दीनापट्टी, नवटोल, भतखोड़ा, पोखराम, तमौट परसा, खाड़ी सहित अन्य दुर्गा मंदिरो में श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ रही है।

पूजा समिति जोर-शोर से मेला की तैयारी में लगे है। मूर्तिकार प्रतिमाओ को रंग रोगन, सजाने और अंतिम रूप देने के लिए दिन रात लगे है। लोगों में आस्था व भक्ति का उत्साह पर चरम है। प्रचंड धूप में भी श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ रही है। खासकर महिला श्रद्धालु उपवास रखकर पूजा करने और सांझ देने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। चारो तरफ भक्तिभजन से वातावरण भक्तिमय बन रहा है। बाजार भीड़ बढ़ने के कारण पुलिस गस्त तेज है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon