Founder – Mohan Milan

पुलिस पर फायरिंग के बाद एनकाउंटर, गैंग का शातिर दबोचा

रामगढ़,अंग भारत। झारखंड के रामगढ़ जिले में सोमवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने गैंग के एक शातिर अपराधी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। घटना के दौरान हुई गोलीबारी में पतरातु थाना प्रभारी भी चोटिल हो गए, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।रामगढ़ के एसपी अजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल अपराधी की पहचान सन्नी सिंह के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान उसे दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेज दिया। सन्नी सिंह हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र के रेलीगढ़ा का निवासी बताया जा रहा है और लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।

Read more………रांची समेत कई जिलों में तेज हवा और बारिश की चेतावनी

गश्त के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर की फायरिंग

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह पतरातु, भुरकुंडा और भदानीनगर थाना क्षेत्र की पुलिस संयुक्त रूप से गश्त कर रही थी। इसी दौरान भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के दो मोहनी पुल के पास कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी गई। पुलिस जब वहां पहुंची, तो पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने अचानक पुलिस वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी।अचानक हुई इस गोलीबारी से कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई, लेकिन पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग के दौरान सन्नी सिंह गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

थाना प्रभारी भी हुए घायल, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

इस मुठभेड़ में पतरातु थाना प्रभारी शिवलाल प्रसाद गुप्ता भी घायल हो गए। एसपी अजय कुमार ने बताया कि अपराधियों की गोलीबारी में उन्हें चोट लगी, जिसके बाद उनका इलाज कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घटनास्थल से पुलिस ने दो पिस्टल, कई खोखे, एक बैग और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है। बरामद हथियारों और सामान की जांच की जा रही है, ताकि गैंग की गतिविधियों और नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का शिकंजा तेज

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है, जिससे अपराधियों में खलबली मची हुई है। इस कार्रवाई को उसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।फिलहाल, पूरे इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

One Response