Founder – Mohan Milan

ज्ञान बिंदु कोचिंग निदेशक के भाई की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन, जांच जारी

पटना/विराटनगर,अंग भारत। पटना के चर्चित ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस कुमार यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गई।इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, वहीं मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने इसे संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Read more………….ट्रेन लेट होने पर फूटा अभ्यर्थियों का गुस्सा, पाटलिपुत्र स्टेशन बना रणक्षेत्र

होटल में अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में घोषित मृत

नेपाल पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय प्रिंस कुमार यादव विराटनगर स्थित शुभ होटल में ठहरे हुए थे। शनिवार रात करीब 11 बजे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। होटल स्टाफ और साथ मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल विराटनगर के न्यूरो अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।

नेपाल पुलिस ने शुरू की गहन जांच

मोरंग जिला पुलिस के सूचना अधिकारी एवं डीएसपी मकेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार निवासी प्रिंस कुमार यादव के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग जांच टीमें गठित की हैं। विराटनगर वार्ड पुलिस कार्यालय की ओर से डीएसपी लोकेन्द्र सिंह गुरुङ और मोरंग जिला पुलिस कार्यालय की ओर से इंस्पेक्टर अभिषेक श्रेष्ठ के नेतृत्व में जांच की जा रही है।

सीसीटीवी और कॉल डिटेल की जांच जारी

पुलिस होटल कर्मचारियों, प्रत्यक्षदर्शियों और घटना के समय मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संभव होगा। फिलहाल शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत कब्जे में लेकर जांच जारी है।

पप्पू यादव ने जताई हत्या की आशंका

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसे बेहद दुखद और संदिग्ध बताया। उन्होंने बिहार सरकार से नेपाल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की।उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की आपराधिक साजिश सामने आती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

परिवार में शोक, उठ रहे सवाल

प्रिंस कुमार यादव की मौत की खबर बिहार पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में रिश्तेदार और शुभचिंतक परिवार से मिलने पहुंचे और संवेदना व्यक्त की।परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि मौत की परिस्थितियां कई सवाल खड़े करती हैं और वास्तविक कारण सामने आना जरूरी है।

जांच रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल नेपाल पुलिस की जांच जारी है और सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। तब तक मामला पूरी तरह संदिग्ध बना हुआ है और जांच एजेंसियां हर पहलू की पड़ताल में जुटी हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

One Response

Recent Posts