Founder – Mohan Milan

पीएम मोदी की सभा से पहले आसनसोल में हाई अलर्ट, ट्रायल सफल

आसनसोल,अंग भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर आसनसोल में तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यक्रम को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को हेलीकॉप्टर की लैंडिंग का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया, जिससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली।शुरुआत में पोलो ग्राउंड स्थित सीसी मैदान में हेलीपैड बनाया गया था, लेकिन ट्रायल के दौरान कुछ तकनीकी दिक्कतें सामने आईं। इसके बाद तत्काल निर्णय लेते हुए लोको ग्राउंड में नया हेलीपैड तैयार किया गया। यहां शाम के समय हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई, जिसे सफल माना गया।

Read more…….बंगाल में पहली बार घटे वोटर, 6.75 करोड़ रह गए

रूट और सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। हेलीपैड से सभा स्थल तक काफिले के संभावित रूट पर सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की गई। हर मोड़ और संवेदनशील स्थान पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक पूरे इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया है। इसके अलावा आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा तैनाती

एसपीजी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद पूरे शहर में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। जगह-जगह पुलिस बल, सीआरपीएफ के जवान और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है।सभा स्थल, जो पोलो ग्राउंड स्थित आसनसोल स्टेडियम में बनाया गया है, उसे पूरी तरह हाई सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया है। पोलो ग्राउंड से लेकर कोर्ट रोड तक कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण के खास इंतजाम

लोको ग्राउंड से सभा स्थल तक प्रधानमंत्री के काफिले के गुजरने वाले रास्ते पर दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई है। प्रशासन ने ऐसी व्यवस्था की है कि आम लोग प्रधानमंत्री की एक झलक देख सकें, लेकिन सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन हो।आसनसोल स्टेडियम में जनसभा के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। यहां लोगों के बैठने के लिए तीन बड़े हैंगर पंडाल बनाए गए हैं। सभा स्थल के अंदर और आसपास सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं।

पूरी तरह छावनी में तब्दील हुआ इलाका

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरे आसनसोल स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों को सुरक्षा के लिहाज से छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं ताकि प्रधानमंत्री का दौरा बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts