Founder – Mohan Milan

संदिग्ध हालात में मजदूर का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

चतरा,अंग भारत। चतरा जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के केरलिबार पंचायत में ईंट भट्ठे पर काम करने गए एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव ईंट भट्टे से शुक्रवार को बरामद किया गया।मृतक की पहचान मदनपुर गांव निवासी विनोद गंझू (30) के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, विनोद गुरुवार को केरलिबार पंचायत के निमियाटांड़ स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने गया था। मजदूरी के सिलसिले में वह वहीं रुक गया और रात में घर नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि भट्ठा संचालन के बाद रात में मजदूरों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी इसी दौरान सभी मजदूर मौजूद थे और विनोद भी वहीं देखा गया था। लेकिन सुबह उसका शव संदिग्ध हालत में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts