मनिहारी (कटिहार),अंगभारत| जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने मनिहारी में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रकाश मावर को महासचिव पद पर मनोनीत किया है। इस संबंध में पार्टी के कटिहार जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने मनोनयन पत्र जारी किया है।मनोनयन के माध्यम से प्रकाश मावर को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि वह अपनी क्षमता, अनुभव और कार्यकुशलता का उपयोग करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने आशा व्यक्त की कि प्रकाश मावर पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करेंगे। साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने और संगठन के विस्तार में अपनी भूमिका का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।प्रकाश मावर के महासचिव पद पर मनोनयन से पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है। जिलाध्यक्ष ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।







