Founder – Mohan Milan

रणदीप हुड्डा अब रियल लाइफ स्टोरी पर दिखाएंगे दम

फिल्म,अंग भारत| अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों अपने जीवन के नए चरण का आनंद लेने के साथ-साथ करियर में भी नए प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘ईथा’ की शूटिग पूरी करने के बाद उन्होंने बिना समय गंवाए एक नई फिल्म पर काम शुरू कर दिया है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित कंटेंट-ड्रिवन कहानी बताई जा रही है।सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म में रणदीप एक हरियाणवी जाट की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। कहानी का केंद्र भ्रामक विज्ञापनों के प्रभाव और उनसे आम लोगों की जिदगी पर पड़ने वाले असर को उजागर करना है। बताया जा रहा है कि यह किरदार अभिनेता की सिग्नेचर इंटेंसिटी और रियलिस्टिक अभिनय को एक बार फिर सामने लाएगा।फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है, जबकि दूसरा शेड्यूल मार्च के अंत में हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में शुरू होने की संभावना है। असली लोकेशन्स पर शूटिग से कहानी को रॉ और प्रामाणिक रूप देने की योजना है, जिससे किरदारों की भावनाओं को और प्रभावी तरीके से दिखाया जा सके।इस प्रोजेक्ट का निर्देशन अंजीत भटनागर कर रहे हैं। फिल्म की टीम में पांच राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं, जो इसकी कहानी और विजन को मजबूती दे रहे हैं। साथ ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े निर्माता का सहयोग मिलने से फिल्म का पैमाना भी काफी बड़ा माना जा रहा है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म समाज के एक महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाने के साथ-साथ दर्शकों को एक प्रभावशाली और विचारोत्तेजक सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।

 

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts