खबर का असर-आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितता पर कार्रावाई, अंग भारत में प्रकाशित हुई थी खबर
अंग भारत,पूर्णिया । नाथपुर पंचायत के नवटोलिया गांव के स्कूल परिसर में चार आंगन बाड़ी केंद्र चल रहा है। इन चारों आंगन बाड़ी केंद्रों में अनियमितता पाने पर ग्रामीणों के द्वारा स्कूल परिसर हंगामा किया गया था । जिसकी खबर अंग भारत में प्रमुखता से छपी थी । खबर प्रकाशन के बाद जिम्मेदार पदाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए सेविकाओं से स्पष्टीकरण की मांग की है । प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पुष्पा रानी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है । महिला पर्यवेक्षिका बबीता कुमारी ने बताया कि चारों सेविकाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है स्पष्टीकरण संतोषप्रद नही रहने पर विधि सम्मत कार्यवाही विभाग के द्वारा की जाएगी ।

Mohan Milan