Founder – Mohan Milan

खबर का असर-आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितता पर कार्रावाई, अंग भारत में प्रकाशित हुई थी खबर

अंग भारत,पूर्णिया ।  नाथपुर पंचायत के नवटोलिया गांव के स्कूल परिसर में चार आंगन बाड़ी केंद्र चल रहा है। इन चारों आंगन बाड़ी केंद्रों में अनियमितता पाने पर ग्रामीणों के द्वारा स्कूल परिसर हंगामा किया गया था । जिसकी खबर अंग भारत में प्रमुखता से छपी थी । खबर प्रकाशन के बाद जिम्मेदार पदाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए सेविकाओं से स्पष्टीकरण की मांग की है । प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पुष्पा रानी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है । महिला पर्यवेक्षिका बबीता कुमारी ने बताया कि चारों सेविकाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है स्पष्टीकरण संतोषप्रद नही रहने पर विधि सम्मत कार्यवाही विभाग के द्वारा की  जाएगी ।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts