Founder – Mohan Milan

बबरगंज हत्याकांड से हड़कंप, एसएसपी ने संभाली कमान, संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

भागलपुर में बबरगंज हत्याकांड के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी और सुरक्षा बल।

भागलपुर,अंग भारत। बबरगंज में भाजपा नेता उमा भूषण तांती की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। 11 सितंबर को हुई इस वारदात के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने खुद मामले की कमान संभाल ली है। उन्होंने घटनास्थल के साथ पीड़ित के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी ली।

एसएसपी ने की कार्रवाई की समीक्षा

घटनास्थल और पीड़ित परिवार से मिलने के बाद एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें अब तक की गई छापेमारी और पुलिस कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को मामले में तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

कई टीमों को छापेमारी में लगाया

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर कई विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार सघन छापेमारी कर रही हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर आरोपितों की तलाश में जुटी हैं।

मददगार भी पुलिस के निशाने पर

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपितों के साथ-साथ उन्हें शरण देने, सहयोग करने या किसी भी तरह की मदद पहुंचाने वाले लोगों को भी बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे सभी संदिग्धों की भूमिका की बारीकी से जांच की जा रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में सभी आवश्यक कानूनी और विधिक प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon