Founder – Mohan Milan

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन भारत मंडपम में सुरक्षा चाक-चौबंद

नई दिल्ली,अंग भारत। भारत की अध्यक्षता में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे और आखिरी दिन रविवार को राजधानी के भारत मंडपम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने सम्मेलन स्थल और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। वहीं, दिल्ली यातायात पुलिस ने भी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।

22 स्थानों पर बदला यातायात मार्ग

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन भारत मंडपम में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। पहले दिन ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ को सर्वसम्मति से अपनाया गया था। इसके बाद रविवार को सम्मेलन का समापन होना है।दिल्ली यातायात पुलिस ने विस्तृत यातायात परामर्श जारी किया है। इसके तहत राजधानी में 22 स्थानों पर यातायात मार्ग में बदलाव किया गया है। साथ ही 35 से अधिक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है।

रात आठ बजे तक लागू रहेंगे प्रतिबंध

प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम के आसपास यातायात प्रतिबंध रविवार सुबह आठ बजे से लागू हैं। यातायात पुलिस के अनुसार, मार्गों में किए गए बदलाव और वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगा।सम्मेलन में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों और अन्य प्रतिनिधियों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों के साथ दिल्ली पुलिस और यातायात पुलिस के जवान भी पूरी तरह मुस्तैद हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon