नई दिल्ली,अंग भारत। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।पेजेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर हैं। नई दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के संबंधों और आपसी हित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
शुक्रवार को मोदी से भी हुई थी मुलाकात
इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ईरानी राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने भारत और ईरान के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की थी। पेजेश्कियन की भारत यात्रा को ब्रिक्स सम्मेलन के साथ दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय संपर्क के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ईरानी राष्ट्रपति की बेटी ने देखा ब्रिक्स बाजार
इससे पहले ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा पेजेश्कियन ने अपने पति हसन मजीदी के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में ब्रिक्स बाजार का दौरा किया। उन्होंने यहां ब्रिक्स के सदस्य और साझेदार देशों की कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाली विभिन्न वस्तुओं को देखा।ब्रिक्स बाजार में सदस्य और साझेदार देशों की सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक हस्तशिल्प से जुड़ी वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है। जहरा पेजेश्कियन ने बाजार में मौजूद विभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित कला एवं हस्तशिल्प को देखा।







