डीएम आशुतोष द्विवेदी और एसपी परिचय कुमार ने लिया जायजा, निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन पर दिया जोर
कटिहार, अंगभारत। कटिहार में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त रूप से मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान वेयरहाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव तथा संबंधित अभिलेखों की जांच की गई।भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही, मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की।निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा, उचित रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।अधिकारियों ने निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का नियमित निरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी, कटिहार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
One attachment • Scanned by Gmail







