कटिहार,अंगभारत। बारसोई अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बलरामपुर प्रखंड निवासी मोहम्मद अशरफ को जनतादल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष सूरज प्रसाद राय ने जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में जारी पत्र में श्री राय ने मोहम्मद अशरफ को शुभकामनाएं देते हुए पद ग्रहण करने और पद की गरिमा बनाए रखना का आग्रह किया है। वहीं मोहम्मद अशरफ को जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। बलरामपुर प्रखंड के जदयू के कार्यकर्ता सहित अनुमंडल क्षेत्र के जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं और पदाधिकारी बनने पर दिल से बधाई दी है। बता दें कि मोहम्मद अशरफ डीएस कॉलेज के स्टूडेंट रह चुके हैं। तथा कॉलेज के समय से ही वह सक्रिय राजनीति में थे और छात्र नेता के रूप में अनेक दिनों तक अपने सेवाए दी है। बड़े-बड़े आंदोलन में भाग लिया हालांकि वे उस समय हुए राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता थे। वहीं पद प्राप्त करने के बाद मोहम्मद अशरफ ने जिला सहित अनुमंडल और प्रखंड वासियों खासकर जदयू कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत और धारदार बनाने का संकल्प लिया तथा पार्टी में आम जनता की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के विषय में कहा उन्होंने कहा कि आज के समय में जदयू के अलावे जनता के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है इसीलिए किसान हो या व्यापारी, छात्र हो या नौकरी पेशा लोग हर किसी को पार्टी से जुड़ना होगा और हम सभी कार्यकर्ता मिलकर आम लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे। वहीं इस संबंध में बारसोई प्रखंड निवासी कदवा विधायक दुलालचंद गोस्वामी ने भी मोहम्मद अशरफ को पार्टी के विस्तार और संगठन को मजबूत बनाने में आम लोगों कि भूमिका सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी है। वहीं शुभकामनाएं देने वालों में मोहम्मद मेराज आलम, अब्दुल जब्बार, फैयाज आलम, शकील अहमद, शेख मोहम्मद, फजले करीम, नरोज आलम, जमील अख्तर,जुल्फिकार आलम, शमीम अख्तर, राम पुकार सिंह, मोहम्मद तंजील, साजिद आलम इत्यादि व्यक्ति प्रमुख है।








