खगड़िया/अंग भारत| एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टॉउन थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक ई-रिक्शा से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है और मौके से एक तस्कर को दबोचा है।जानकारी के अनुसार खगड़िया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब तस्कर ई-रिक्शा के जरिए विदेशी शराब की एक बड़ी खेप लेकर शहर में दाखिल होने वाले हैं। सूचना मिलते ही टॉउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजेन्द्र चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया।इसी दौरान एक संदिग्ध ई-रिक्शा को रुकवाकर जब उसकी तलाशी ली गई, तो ई-रिक्शा पर ऑफिसर चॉइस विदेशी शराब के कुल 250 पैकेट बरामद किए गए। पुलिस ने कुल 45 लीटर शराब और तस्करी में इस्तेमाल ई-रिक्शा को तुरंत जब्त कर लिया। वहीं पुलिस ने मौके से शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ननकू टोला का निवासी है।इस मामले में टॉउन थाना में कांड दर्ज की गई है। तस्कर के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन की धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।इस सफल अभियान में टॉउन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता पु०अ०नि० राहुल कुमार , परि० पु०अ०नि० प्रधान भारती एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।









