Founder – Mohan Milan

असम दौरे के दूसरे दिन आज बराक घाटी को प्रधानमंत्री देंगे बड़ी सौगात

असम (कछार),अंग भारत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने असम दौरे के दूसरे दिन शनिवार को बराक घाटी का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री लगभग 23,550 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन औऱ आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।इससे पहले प्रधानमंत्री शुक्रवार को दो दिवसीय असम दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे। इस बीच बरसात के चलते प्रधानमंत्री का कोकराझार का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। गुवाहाटी से ही कोकराझार के कार्यक्रम को प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस बीच शाम को एक अन्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने चाय जनजाति समुदाय को भूमि का पट्टा प्रदान किया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts