Founder – Mohan Milan

विद्या विहार में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट का शुभारंभ, 12 जिलों के 150 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

पूर्णिया,अंग भारत। जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और टेबल टेनिस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रमेश चंद्र मिश्रा मेमोरियल तृतीय बिहार राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट-2026 का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। परोरा स्थित विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल परिसर में शुरू हुई यह चार दिवसीय प्रतियोगिता 3 नवंबर तक चलेगी।प्रतियोगिता में पटना, गया, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, कटिहार, समस्तीपुर, मधेपुरा और सहरसा समेत 12 जिलों के लगभग 150 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। राज्य रैंकिंग टूर्नामेंट होने के कारण पहले दिन से ही मुकाबलों में जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है।

दीप प्रज्वलित कर हुआ उद्घाटन -: उद्घाटन समारोह में डीएसपी मुख्यालय सौरभ जायसवाल, डीएसपी स्पेशल क्राइम ब्रांच शिवानी श्रेष्ठा, जिला खेल पदाधिकारी रविशंकर झा और शबाना आजमी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। विद्या विहार समूह के अध्यक्ष इंजीनियर राजेश चंद्र मिश्रा, ट्रस्टी पल्लवी मिश्रा, कात्यायनी मिश्रा और विद्यालय के प्राचार्य निखिल रंजन भी मंच पर मौजूद रहे।खेल जगत से पूर्णिया जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष तुहिन घोषाल, संरक्षक डॉ. राजन आनंद, सचिव इंजीनियर अक्षय सिंह, उपाध्यक्ष आलोक, प्रतियोगिता निदेशक स्वरूप कुमार दास, मुख्य निर्णायक अतनु चटर्जी, सहायक मुख्य निर्णायक प्रदीप कुमार मिश्रा और कटिहार टेबल टेनिस संघ के सचिव बब्बन झा शामिल हुए। डीएवी पूर्णिया के प्राचार्य अश्विनी कुमार सिंह भी उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और पुष्पगुच्छ भेंट से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया। मंच संचालन सीके झा ने किया।

खेल से बढ़ता है अनुशासन और आत्मविश्वास -: इस मौके पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल सिर्फ शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे मानसिक मजबूती, अनुशासन, आत्मविश्वास और धैर्य भी आता है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने और आगे बढ़ने का मौका देती हैं।अतिथियों ने कहा कि पूर्णिया जैसे शहर में इस तरह के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को बहुत फायदा मिलेगा। उन्हें राज्य के अन्य जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ खेलने और सीखने का अवसर मिलेगा।

रोमांचक मुकाबलों को लेकर उत्साह -: प्रतियोगिता निदेशक स्वरूप कुमार दास के नेतृत्व में आयोजन की पूरी व्यवस्था की जा रही है। मुख्य निर्णायक अतनु चटर्जी और उनकी तकनीकी टीम की देखरेख में सभी मुकाबले निर्धारित नियमों के अनुसार खेले जा रहे हैं।विद्या विहार समूह के अध्यक्ष इंजीनियर राजेश चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों और निर्णायकों के ठहरने, भोजन और परिवहन की समुचित व्यवस्था की गई है।विद्यालय के मीडिया एवं कम्युनिकेशन हेड आशीष झा ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। चार दिनों तक चलने वाला यह आयोजन बिहार में टेबल टेनिस के विकास और खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon