Founder – Mohan Milan

सरदार पटेल की जयंती पर पटना में राजकीय समारोह, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया माल्यार्पण

पटना में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में माल्यार्पण करते सम्राट चौधरी

पटना,अंग भारत। भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। चितकोहरा पुल के पास पटेल चौक स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर सुबह से ही लोगों का आना-जाना लगा रहा।मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे और सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने जिस तरह देश को एकजुट किया, वो आज भी हम सबके लिए प्रेरणा है।

कई बड़े नेता रहे मौजूद -: इस मौके पर मंच पर सरकार के कई मंत्री और नेता भी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री शीला कुमारी, आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा और एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने भी बारी-बारी से प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इसके अलावा विधायक श्याम रजक, संजीव चौरसिया, संजय कुमार, किसान आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण मेहता और पूर्व विधान पार्षद कुमुद वर्मा समेत कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी सरदार पटेल को नमन किया।

भजन-कीर्तन से गूंजा स्थल -: समारोह के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन, भजन-कीर्तन और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। राष्ट्रगान और बिहार गीत के साथ पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बन गया। आसपास से गुजर रहे लोग भी कुछ देर रुककर कार्यक्रम में शामिल होते दिखे।गौरतलब है कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे। आजादी के बाद 562 रियासतों को भारत में मिलाकर उन्होंने अखंड भारत की नींव रखी थी। उन्हीं के सम्मान में हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon