भागलपुर,अंगभारत| शनिवार को पीरपैंती दौरे के दौरान केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट का दौरा किया। इस अवसर पर अदाणी पावर प्लांट के प्लांट हेड राजीव गोयल ने अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर मंत्री का स्वागत किया।केन्द्रीय मंत्री ने परियोजना से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास पर जोर दिया।केन्द्रीय मंत्री अमर शहीद जुब्बा सहनी के शहादत दिवस समारोह में शामिल होने पीरपैंती पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने अदाणी पावर प्लांट परिसर का निरीक्षण किया और परियोजना की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।मंत्री के साथ पूर्व विधायक अमन पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीतू सिंह चौबे, सरपंच संघ अध्यक्ष वरुण गोस्वामी, मुखिया संघ अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह झुम्पा, बीस सूत्री मंडल अध्यक्ष हरेराम शर्मा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी मौजूद थे।









