Founder – Mohan Milan

युवक पर जानलेवा हमला कर 25 हजार रुपये लूट कर अपराधी फरार

पूर्वी सिहभूम, अंग भारत| गोलमुरी थाना क्षेत्र के नीलडीह ब्रिज के पास रविवार दोपहर पुराने विवाद और रुपये की लूट को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया।घायल चिराग की बुआ सोनिया ने बताया कि चिराग गाड़ियों की चेचिस चलाने का काम करता है। रविवार को वह चेचिस लेकर बाहर जाने की तैयारी में था और इसी सिलसिले में नीलडीह स्थित एक गेस्ट हाउस गया था। वहां से वह चेचिस से जुड़े जरूरी कागजात और यात्रा खर्च के लिए 25 हजार रुपये नकद लेकर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने नीलडीह ब्रिज के पास उसे घेर लिया और अचानक हमला कर दिया।प्रत्यदर्शियों के अनुसार, नामदा बस्ती निवासी चिराग सिह को 15 से 20 की संख्या में आए हमलावरों ने घेरकर चापड़, लाठी और डंडों से बेरहमी से पीट दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल चिराग सिह को परिजनों ने खून से लथपथ हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।परिजनों का आरोप है कि बस्ती के ही कुछ दबंगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने देवा, राजू, गब्बर और जसप्रीत समेत अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हमलावरों ने चिराग को चापड़ और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटने के साथ ही 25 हजार रुपये नकद भी छीन लिए और मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलने के बाद गोलमुरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात भी इन्हीं आरोपितों ने चिराग के साथ मारपीट की थी, लेकिन उस समय मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा था। बताया जा रहा है कि उसी पुराने विवाद को लेकर रविवार को आरोपितों ने योजनाबद्ध तरीके से उस पर हमला कर दिया।

 

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon