Founder – Mohan Milan

चोरी के बाद पेड़ पर चढ़ा चोर, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा

जलपाईगुड़ी, अंग भारत। जिले के केरानीपाड़ा इलाके में चोरी करते हुए पकड़े जाने के बाद एक युवक मारपीट के डर से सीधे पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद उसे नीचे उतारने के लिए पंचायत, पुलिस और दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पिलखाना इलाके का निवासी युवक एक घर में घुसकर पैसे चोरी कर रहा था। इसी दौरान घरवालों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।स्थानीय लोगों के गुस्से और मारपीट के डर से युवक पास के एक ऊंचे पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। काफी देर तक वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। बाद में पुलिस, पंचायत प्रतिनिधियों और दमकल कर्मियों की मदद से कई घंटे की कोशिश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts