पूर्णिया,अंग भारत। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन ने संसद में सीमांचल और कोसी क्षेत्र के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दे पूर्णिया में आईआईटी, आईआईएम और एम्स की स्थापना की मांग की। उन्होंने कहा कि बिहार के विभाजन के बाद कोसी-सीमांचल क्षेत्र के विकास का मामला पीछे छूट गया है। इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति नेपाल और बांग्लादेश की सीमा से सटे होने के कारण प्रतिष्ठित रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए यहां उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य और स्कूली बच्चों के बड़े पैमाने पर शिक्षा की स्थापना जरूरी है।सदन में अपनी बात रखते हुए पप्पू यादव ने कहा कि सीमांचल के युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसरों के लिए पूर्णिया में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय प्रबंधन संस्थान और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थान स्थापित करने चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि पूर्णिया में पटना हाई कोर्ट की एक बेंच स्थापित की जाए, ताकि सीमांचल और कोसी क्षेत्र के लोगों को न्याय के लिए पटना से दूर न रखा जाए।










