पिस्टल लहरा रहे दो युवक को गोड्डा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
गोड्डा,अंगभारत:- महगामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि दिनांक- 11/03/26 को रात्रि में पुलिस अधीक्षक महोदय गोड्डा को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम धमड़ी में बारात में दो लड़के पिस्टल लहरा रहे हैं तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार एक छापामारी टीम गठित किया गया । छापामारी टीम के द्वारा उक्त सूचना का जांच व सत्यापन के दौरान ग्राम धमड़ी पहुँचा पुलिस गांडी को देखकर दो संदिग्ध ब्यक्ति पुलिस गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया। बारी-बारी से नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. बिहारी कुमार उम्र 20 वर्ष पिता बिन्देश्वरी मंडल सा० छोटी परबत्ता थाना ईसमाईलपुर जिला भागलपुर (बिहार) एवं 2. पियूष कुमार उम्र 20 वर्ष पिता अजय मंडल सा० चायटोला कैथपुरा थाना रसलपुर एकचारी जिला भागलपुर (बिहार) बताया तथा छापामारी टीम के द्वारा तलाशी लिया गया तलाशी के क्रम में इनके पास से देशी कट्टा को बरामद किया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया एवं दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस घटना के संबंध में मेहरमा थाना कांड सं0-37/26, सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।

Mohan Milan